बालोद, द मीडिया पॉइंट। अवैध रूप से शराब बिक्री को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद योेगेश पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफास एक्का एव थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत् आरोपी से कुल 190 पौवा देशी प्लेन शराब को जप्त किया गया है। दिनांक 20.02.26 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मालीघोरी के जंगल में दो व्यक्ति अपने कब्जे में अधिक मात्रा में देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है, कि मुखबीर द्वारा बताये जगह पर हमराह स्टाफ, गवाह के मौका रेड कार्यवाही किये ग्राहक पुलिस को देखकर भाग गये एवं पकडे गये संदेही आरोपी को नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रीतम कुमार ठाकुर पिता स्व. चंदुलाल ठाकुर उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड 13 आमापारा बालोद थाना व जिला बालोद छ.ग. का रहने वाला तथा तलाशी के दौरान मौके से फरार आरोपी का नाम बब्बन गौतम निवासी शिकारीपारा बालोद तथा मौके पर खडी स्कुटी क्र. सीजी 08 जे 4011 को आरोपी बब्बन गौतम का होना बताये जिसे विधिवत कार्यवाही कर कार्यवाही के दौरान संदेही आरोपी प्रीतम कुमार ठाकुर का गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर दो नग पान मसाला गुटखा का चैन वाला बडा थैला जिसके अंदर 95-95 नग कुल 190 नग देशी प्लेन शराब का पौवा एवं घटनास्थल से फरार आरोपी बब्बन गौतम का एक ग्रे कलर का पुरानी इस्तेमाली स्कुटी क्र. सी.जी. 08 जे 4011 कीमती करीबन 20,000रू. को गवाहों के समक्ष जप्त कर मौके पर सील पैक कर पंचनामा तैयार किया तथा आरोपी सदर का कृत्य आब. एक्ट के 34(2) का पाये जाने पर थाना बालोद में अप. क्र. 84/26 पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 20.02.26 के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर बालोद जेल निरुद्ध किया गया है एवं फरार आरोपी का पता तलाश जारी है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.