
दुर्ग, द मीडिया पॉइंट। नकली स्वर्ण आभूषण पर कूटरचित हालमार्क अंकित कर बैंक में गिरवी रखकर ऋण लेने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार। सिटी यूनियन बैंक, नंदिनी रोड छावनी शाखा का मामला। 833 एवं 916 कैरेट का फर्जी हालमार्क अंकित कर 113 ग्राम नकली आभूषण प्रस्तुत किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4), 336(2), 62 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं वित्तीय संस्थानों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के कूटरचित दस्तावेज अथवा आभूषण संबंधी संदेहास्पद मामलों में तत्काल पुलिस को सूचित करें। धोखाधड़ी एवं कूटरचना जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
