
कांकेर, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 22.02.2026 को प्रार्थिया मीना उईके निवासी कोहकाटोला द्वारा थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके पति स्व. दयाराम उईके अपने पुराने मकान को तोड़कर नया मकान निर्माण हेतु कॉलम गड्ढा खुदवा रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग 06:00 बजे जमीन संबंधी विवाद को लेकर उनके देवर दयालू राम उईके अपने पुत्रों एवं दो नाबालिग बालकों के साथ घर आकर गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों द्वारा दयाराम उईके के साथ गंभीर मारपीट की गई तथा उन्हें कॉलम गड्ढे में गिरा दिया गया।
आरोपियों द्वारा निर्माण कार्य में प्रयुक्त औजारों से सिर पर वार किया गया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। तत्पश्चात आरोपियों द्वारा गड्ढे में मिट्टी एवं पत्थर डालने का प्रयास किया गया, जिससे दयाराम उईके की मृत्यु हो गई।प्रकरण में थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 103(1), 296, 351(3), 3(5) bhartiya_nyaya_sanhita के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपीराघेन्द्र उईके (44 वर्ष)पूनम उईके (47 वर्ष)दयालू राम उईके (73 वर्ष)विधि से संघर्षरत बालक (17 वर्ष)विधि से संघर्षरत बालक (16 वर्ष)सभी निवासी – कोहकाटोला, थाना नरहरपुर बरामद सामग्री, हत्या में प्रयुक्त फावड़ा पत्थर से बना धम्मस ।
