दुर्ग, द मीडिया पॉइंट। प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई परिसर में दिनांक 24 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 का प्रथम दिवस आज विधिवत प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग नगर की महापौर अलका बाघमार, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, एडीजी एस.आर.पी. कल्लूरी, एडीजी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल विवेकानंद सिन्हा, आईजी ओ.पी. पाल, आईजी अजय यादव, आईजी अभिषेक शांडिल्य, आईजी बी.एस. ध्रुव, डीआईजी कमलोचन कश्यप, डीआईजी एम.आर. आहिरे, डीआईजी मध्य रेंज एवं आयोजन सचिव सदानंद कुमार, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, कलेक्टर अभिजीत सिंह, नगर निगम आयुक्त राठौर, प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के डी आई जी कमांडेंट एवं पुलिस खेल अधिकारी राजेश कुकरेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित समसाद बेगम, भारती बंधू, आलोक निरंजन एवं सुश्री सबा अंजुम भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 450 प्रतिभागी सम्मिलित हैं। 10 राज्यों के 30 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, जिन्होंने ओलंपिक, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स एवं साउथ एशियन गेम्स में सहभागिता की है, प्रतियोगी के रूप में शामिल हैं।

अर्जुन पुरस्कार विजेता डीएसपी जनता तालुकार (असम) एवं डीएसपी रजत चौहान (राजस्थान) भी प्रतियोगी के रूप में सहभागिता कर रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान एडीजी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल विवेकानंद सिन्हा द्वारा प्रतिवेदन वाचन किया गया, जिसमें प्रतियोगिता की रूपरेखा, प्रतिभागियों की संख्या एवं आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।

माननीय गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस बल कानून-व्यवस्था के साथ-साथ खेल एवं अनुशासन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय स्तर की यह प्रतियोगिता पुलिस बलों के मध्य समन्वय, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना को सुदृढ़ करती है तथा छत्तीसगढ़ को इसकी मेजबानी मिलना राज्य के लिए गौरव का विषय है।

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा कि खेल गतिविधियां पुलिस बलों में शारीरिक दक्षता, मानसिक संतुलन एवं अनुशासन को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निष्पक्ष एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं तथा आयोजन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों की सराहना की।प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बलों के मध्य खेल कौशल, अनुशासन, समन्वय एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। विभिन्न वर्गों में तीरंदाजी प्रतियोगिताएं दिनांक 27 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

प्रथम वाहिनी परिसर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई, जिला दुर्ग सराहनीय कार्य :प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आयोजन सचिव सदानंद कुमार (डीआईजी मध्य रेंज), प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई के डी आई जी कमांडेंट एवं पुलिस खेल अधिकारी राजेश कुकरेजा,जिला पुलिस दुर्ग एवं आयोजन समिति के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा समन्वित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।दुर्ग पुलिस की अपील :दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में सहयोग प्रदान करें तथा यातायात एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.