
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी सोमनी के नेतृत्व में सीआईआर पोर्टल के माध्यम् से गुम मोबाईल फोन को ढूंढकर प्रार्थियों को लौटाया जाता रहा है इसी तारतम्य में थाने में गुम मोबाईल की शिकायत दर्ज हुई थी जिसके बाद थाना सोमनी पुलिस की टीम ने सीआईआर पोर्टल के माध्यम् से गुम मोबाइल फोन को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू की जिसमें टीम को 13 मोबाईल फोन को ढूंढने में सफलता मिली जिसे दिनांक 26.02.2026 को सभी प्रार्थियों को थाने में बुलाया गया एवं उनके मोबाईल फोन को तस्दीक कर वापस सौंपा गया।
13 नग गुम मोबाईल की कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रूपये है। मोबाईल फोन वापस मिलने पर प्रार्थियों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है। पुलिस द्वारा आम लोगो को मोबाईल मिलने पर उसका दुरूपयोग नही करने तथा नजदीकी थाने में जमा करने की अपील की गयी।
