
कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 6 वर्षीय नाबालिग अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान दो युवक कथित तौर पर महुआ चोरी करने के इरादे से घर के पास पहुंचे और सो रही बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया।घटना के बाद नाबालिग घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर मिली। परिजनों ने बच्ची की तबीयत बिगड़ने और संदिग्ध हालत को देखते हुए तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरी जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
