Oplus_131072
Oplus_131072

दुर्ग, द मीडिया पॉइंट। दुर्ग जिले में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि यह खेती भाजपा नेता विनायक ताम्रकार से जुड़ी जमीन पर की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान करीब 8 करोड़ रुपये की अफीम की फसल जब्त की गई है। मामला Pulgaon Police Station क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार जेवरा-सिरसा चौकी के अंतर्गत ग्राम समोदा, झेंडारी और सिरसा के बीच स्थित जमीन पर अफीम की अवैध खेती किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में वहां अफीम की फसल पाई गई। इसके बाद अन्य संबंधित विभागों को भी कार्रवाई के लिए मौके पर बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि खेत में अफीम की फसल को छिपाने के लिए मक्के की खेती के बीच लगाया गया था। प्रशासन की जांच में सामने आया कि करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर अफीम उगाई गई थी।मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई। साथ ही मामले की सूचना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एफएसएल को भी दी गई।

जांच में सामने आया कि यह जमीन खसरा नंबर 309 और 310 में दर्ज है, जो मधुमती ताम्रकार और प्रीतिबाला ताम्रकार के पिता सीताराम ताम्रकार के संयुक्त नाम पर दर्ज बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों की संलिप्तता सामने आई है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले में सामने आए आरोपी▪️ विनायक ताम्रकार (58)▪️ विकास विश्नोई (27)▪️ मनीष ठाकुर▪️ अचला राम जाट (28)।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.