रायगढ़, द मीडिया पॉइंट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में वृद्ध महिला के गले से सोने की चैन झपटने की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की माला तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर जप्त की है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

घटना के संबंध में ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद पिता स्व. बोधीराम निषाद ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए मां मंगला कंपनी की बस से निकले थे। सिग्नल चौक के पास उतरने के बाद दोनों पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड जाने के लिए मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561 में सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी हादसे के संबंध में पूछताछ करने की बात कहकर आधार कार्ड दिखाने को कहा। इसी बीच एक आरोपी ने वृद्धा के गले में पहनी सोने की माला खींच ली और दोनों आरोपी स्कूटी में बैठकर मौके से फरार हो गए।

मामले में थाना चक्रधरनगर में स्कूटी सवार दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 304, 3(5) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.