नारायणपुर, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाटी के पास उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।मिली जानकारी के अनुसार पिकअप में 30 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल नारायणपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का उपयोग सवारी ढोने के लिए किया जा रहा था, जबकि ऐसे वाहनों में यात्रियों को ले जाना नियमों के खिलाफ है। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में इस तरह के वाहन यात्रियों से भरे नजर आते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.