Oplus_131072
Oplus_131072

गरियाबंद, द मीडिया पॉइंट। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों का एक बड़ा डंप बरामद हुआ है। इस डंप से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, दवाइयां और दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं जब्त की गई हैं।मिली जानकारी के अनुसार, 65वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एफ कंपनी, गरियाबंद पुलिस और पुलिस की ई-30 टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर 12 मार्च को कुल्हारीघाट, देवडोंगर, चारडीह, रानीभरझोला और आसपास के जंगल क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन के साथ संयुक्त सर्च अभियान चलाया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान रानीभरझोला के जंगल में एक संदिग्ध स्थान मिला। यहां बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल (BDDS) और डॉग स्क्वॉड की मदद से खुदाई करने पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।बरामद सामग्री में इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक फ्यूज, कॉर्डेक्स वायर, विस्फोटक पाउडर, पावर सोर्स, ट्रिगर मैकेनिज्म, कमांड वायर और कंटेनर सहित अन्य सामान शामिल हैं। इसके अलावा कुछ दवाइयां और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मौके से बरामद की गई हैं।

सुरक्षा बलों ने सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित गतिविधियों को बड़ी हद तक विफल किया गया है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.