बालोद, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक महोदय योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मोनिका ठाकुर उप0 पुलिस अधीक्षक बोनी फॉस एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम कसही नेमीचंद साहू के घर में चोरी के मामले में बारिकी से विवेचना कर आरोपियों को पकडा गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना डौण्डीलोहारा के अपराध क्रमांक 88/2025, धारा 331(4), 305(ए), 317(4),3(5) बीएनएस में प्रार्थी नेमीचंद साहू पिता स्व. पुनाधर साहू उम्र 36 साल निवासी वार्ड नं 01 कसही थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद का दिनांक 21.06.2025 को प्रथम सूचना पत्र रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.06.2025 सुबह करीबन 08.00 बजे अपने पत्नि बच्चों के साथ अपने पुराना गांव तिलईवार जिला-राजनांदगांव गया था।

रात्रि में रूकने के बाद दिनांक 21.06.2025 के दोपहर करीबन 02.00 बजे घर पहुंच कर सामने दरवाजा का ताला खोलकर अंदर जाने पर देखा कि मेरे शयन रूम के दरवाजा में लगे ताला टुटा हुआ था, कमरा अंदर जाकर देखा तो कमरा में रखे लोहे के आलमारी के लॉकर टूटा हुआ था, लोहे के आलमारी रखे नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवरात को कोई अज्ञात चोर दिनांक 20.06.2025 से दिनांक 21.06.2025 के दरम्यानी रात में मेरे घर के पीछे बाड़ी की ओर प्रवेश कर शयन रूम के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में प्रार्थी गवाहों से विस्तृत पूछताछ कर प्रार्थी नेमीचंद साहू का पुनः पूरक कथन लेखबद्व किया गया है विवेचना दौरान् सायबर सेल बालोद से संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी प्राप्त किया गया है ।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.