रायपुर, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में अफीम की खेती पकड़े जाने का मामला सामने आया है।इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है और युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है।बघेल ने यह भी दावा किया कि उन्हें अपुष्ट जानकारी मिली है कि नगरी-सिहावा क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। उनके अनुसार, एक भाजपा नेता के फार्महाउस में करीब 20 एकड़ जमीन पर अफीम उगाई गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही यह मामला उठाया गया, संबंधित स्थान पर अफीम की फसल को बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया। बघेल ने कहा कि प्रदेश में कुछ लोग नशे के कारोबार को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन आरोपों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.