
बालोद, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां महुआ बीनने जंगल गए एक दंपति पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना डौंडी थाना क्षेत्र के गोटूलमुड़ा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय चम्पूलाल गोयल अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ जंगल में महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
हमले के बाद किसी तरह सुमित्रा ने अपनी जान बचाई, लेकिन चम्पूलाल गोयल की मौके पर ही मौत हो गई।घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
