कांकेर, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 19.03.2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खेतों में लगे बोर मशीन के केबल वायर चोरी की रिपोर्ट पर धारा 303(2) #bhartiya_nyaya_sanhita के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पखांजूर के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम पीव्ही-10 के एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी मोटरसाइकिल से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घूम-घूमकर बोर मशीन के केबल वायर चोरी करते थे।चोरी किए गए वायर को जलाकर उसमें से तांबा निकालते थे और उसे कबाड़ी दुकानों में बेच देते थे। शेष सामग्री को अपने घरों में छिपाकर रखते थे।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लगभग 7-8 माह पूर्व थाना भानुप्रतापपुर क्षेत्र से एक पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया, जिसे बरामद कर जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :• 02 विधि से संघर्षरत बालक• राहुल दास, उम्र 20 वर्ष, निवासी पीव्ही-40 पुरूषोत्तमनगर• राहुल क्षेत्री, उम्र 19 वर्ष, निवासी पीव्ही-10 कृष्णानगर• राकेश मंडल, उम्र 20 वर्ष, निवासी नयापारा अंतागढ़कबाड़ी संचालक :• कलिंग महंत, उम्र 58 वर्ष, निवासी पीव्ही-33 उदयपुर• परितोष बर, उम्र 38 वर्ष, निवासी कापसीजप्ती का विवरण :• बोर मशीन केबल वायर लगभग 40 फीट (कीमत करीब ₹1,000)• चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) कीमत लगभग ₹30,000 ।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.