Oplus_131072
Oplus_131072

रायपुर, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। खारुन नदी पर बने पुल के मरम्मत कार्य के चलते अगले एक महीने तक यातायात प्रभावित रहेगा।

दरअसल, नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी टोल के पास स्थित खारुन नदी के पुराने पुल की हालत जर्जर हो चुकी है। करीब 35 साल पुराने इस पुल पर वाहनों की आवाजाही के दौरान कंपन महसूस किया जा रहा था, जिसे देखते हुए इसकी मरम्मत का निर्णय लिया गया है।

1 अप्रैल से शुरू होगा काम

पुल की मरम्मत का कार्य 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इस दौरान पुराने पुल को पूरी तरह बंद रखा जाएगा और वाहनों की आवाजाही केवल समानांतर बने दूसरे पुल से ही संचालित होगी।

30 दिन में पूरा होगा काम

करीब 200 मीटर लंबे और 7 मीटर चौड़े इस पुल में मौजूद 10 स्लैब और 60 बेयरिंग को बदला जाएगा। इसके लिए पहले डामर हटाया जाएगा फिर स्लैब को जैक की मदद से उठाकर बेयरिंग रिप्लेस किए जाएंगे। पूरे काम में लगभग 30 दिन का समय और करीब 16 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया गया है।

नवा रायपुर और एयरपोर्ट जाने वाले वाहन: सेलूद–पाटन–अभनपुर मार्ग।

भिलाई-दुर्ग की ओर जाने वाले वाहन: सेलूद–फूंडा–जामगांव–अमलेश्वर मार्ग।

बाइक, कार और छोटे वाहन: चंदनीडीह होकर कुम्हारी मार्ग।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.