Oplus_131072
Oplus_131072

सुकमा, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने तीन शक्तिशाली आईईडी बरामद कर उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

जानकारी के अनुसार 226 बटालियन के जवान नियमित सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता चला। ये विस्फोटक सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए थे। बरामद आईईडी का वजन क्रमश 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो पाया गया। समय रहते इनका पता चलने से बड़ा हादसा टल गया।

बम निरोधक दस्ता, डीएसएमडी टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से सभी आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया कार्रवाई के बाद सर्चिंग टीम सुरक्षित वापस लौट आई । इस बरामदगी से क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता का संकेत मिलता है। सुरक्षाबल लगातार अभियान चलाकर इलाके को नक्सलमुक्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.