
रायपुर, द मीडिया पॉइंट। राजधानी रायपुर में एलपीजी गैस की कमी के बीच अवैध भंडारण का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों का जखीरा बरामद किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 इंडियन गैस सिलेंडर बरामद किए जिनकी अनुमानित कीमत करीब 64 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी की पहचान संजय साव के रूप में की है जो पेशे से किराना व्यापारी है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
