
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं नवरात्रि पर्व दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु हुड़दंगियों पर लगाम लगाने हेतु आज दिनांक 23/03/2026 को रात्रि में वाहन चालक
1.यश वर्मा पिता तुलेश्वर प्रसाद वर्मा उम्र 24 साल, निवासी नंदनी थाना नन्दिनी जिला दुर्ग (छ.ग.)
2. समीर यादव पिता दिगेंद्र यादव उम्र 25 साल निवासी नंदनी थाना नन्दिनी जिला दुर्ग (छ.ग.) एवं अन्य पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज फटाकेदार आवाज निकालने, बिना हेलमेट खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत कुल 16500.00 (सोलह हजार पांच सौ रुपये) की चलानी कार्यवाही की गई। राजनांदगांव पुलिस नवरात्रि पर्व हेतु श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पूरी तरह मुस्तैद है आगामी दिनों खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले हुड़दंगियों और अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर कार्यवाही जारी रहेगी
