Oplus_131072
Oplus_131072

रायपुर, द मीडिया पॉइंट। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महज 48 घंटे के भीतर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के एक संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के लिए एसीसीयू, एएनटीएफ और विभिन्न थानों की संयुक्त करीब 50 सदस्यीय टीम गठित की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन में पुलिस ने सप्लाई चेन की एंड-टू-एंड जांच करते हुए सीधे तस्करों के नेटवर्क पर प्रहार किया।पुलिस टीम ने ओडिशा के बरगढ़, बलांगीर, टिटलागढ़, कंधमाल और बौध जिलों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 6 अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 9 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महाराष्ट्र और बाकी ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं।जांच में सामने आया है कि यह गिरोह देश के कई राज्यों में गांजा सप्लाई करता था। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और पंजाब तक इसका नेटवर्क फैला हुआ था।इस कार्रवाई से पूरे नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले भी रायपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई करती रही है। हाल ही में आजाद चौक क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के मामले में पंजाब के चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद से ऐसे मामलों में तेजी आई है। अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 62 प्रकरणों में 107 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और करीब ढाई करोड़ रुपये की अवैध सामग्री जब्त की गई है।पुलिस का कहना है कि नशे के इस नेटवर्क के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.