
वृंदावन, द मीडिया पॉइंट। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव शादी के बाद पत्नी वंशिका चड्ढा के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। इसी क्रम में कपल पहली बार वृंदावन पहुंचा जहां उन्होंने श्रद्धा भाव से भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। मंगलवार शाम कुलदीप और उनकी पत्नी मंदिर पहुंचे और करीब 25 मिनट तक शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना की। दर्शन के दौरान दोनों ने पूरी श्रद्धा के साथ इत्र सेवा की और भगवान को 56 भोग अर्पित किए जिसका हिंदू परंपरा में विशेष महत्व माना जाता है।इस यात्रा को कपल ने बेहद निजी रखा। मंदिर के सेवायतों के अनुसार, कुलदीप ने पहले ही अनुरोध किया था कि उनकी यात्रा को सार्वजनिक न किया जाए ताकि दर्शन में कोई व्यवधान न आए।गौरतलब है कि कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी की थी इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें खेल और राजनीतिक जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं।
