
बिलासपुर, द मीडिया पॉइंट। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धूरी पारा मंगला इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है जहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र का शव घर की छत पर लगे आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान अरविंद पटेल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से पढ़ाई को लेकर परेशान था और बीते दो महीनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में गम का माहौल है।
