रायपुर, द मीडिया पॉइंट। रायपुर में महावीर जयंती के अवसर पर नगर निगम प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। 31 मार्च 2026 को शहर में मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा, साथ ही सभी बूचड़खाने भी बंद रखे जाएंगे। जैन धर्म की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दिन मांस बिक्री से जुड़ी किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर लिया गया है। साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत इसे पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू किया जाएगा।

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही ने सभी वार्डों में इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम ने बताया कि जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेंगे। रेस्टॉरेंट, होटल और ढाबों में भी मांस बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

इसके साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों का लाइसेंस निरस्त करने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।नगर निगम ने सभी दुकानदारों, व्यापारियों और होटल-रेस्टॉरेंट संचालकों से अपील की है कि वे आदेश का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.