Oplus_131072
Oplus_131072

रायपुर, द मीडिया पॉइंट। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद के मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिस समस्या ने 5 दशक तक प्रदेश को प्रभावित किया । उसे महज 2 साल में काफी हद तक खत्म करने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि यह सब मजबूत संकल्प और रणनीति का परिणाम है। रायपुर लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में गृह मंत्री ने कहा कि सरकार बदलने के साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ संकल्प भी बदला और उसी का असर आज दिखाई दे रहा है।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय बस्तर के लोगों और सुरक्षा बलों के जवानों को दिया। गृह मंत्री ने बताया कि तय समय- सीमा 31 मार्च तक नक्सलवाद लगभग समाप्ति की ओर है। आंकड़े साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान 536 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए, करीब 2900 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 2038 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 1258 से ज्यादा हथियार भी बरामद किए गए, जिनमें AK-47, SLR, इंसास, LMG और अन्य विदेशी हथियार शामिल हैं।उन्होंने यह भी बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा मजबूत करने के लिए 120 से अधिक नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए भूपेश बघेल का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि पहले फर्जी मुठभेड़ों के आरोप लगाए जाते थे जबकि इस लड़ाई में सभी का सहयोग जरूरी था। उन्होंने कहा कि बस्तर के समाज प्रमुखों और स्थानीय लोगों ने भी पुनर्वास में अहम भूमिका निभाई है। गृह मंत्री ने अंत में कहा कि अब बहुत कम संख्या में नक्सली बचे हैं और जल्द ही प्रदेश पूरी तरह नक्सलवाद मुक्त हो जाएगा।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.