Oplus_131072
Oplus_131072

बलौदाबाजार, द मीडिया पॉइंट। जिले के ग्राम बिनौरी में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहां मृतक की पत्नी ने ही अपने जेठ और एक अन्य युवक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 29 मार्च की रात 37 वर्षीय रामकुमार साय की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इसकी सूचना उसकी पत्नी मीना बाई ने पुलिस को दी थी। शुरुआती जांच के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने पत्नी मीना बाई, बड़े भाई महावीर साय और वैभव उर्फ अंशु को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि रामकुमार साय शराब का आदी था और रोज घर में झगड़ा करता था। इतना ही नहीं, उसके व्यवहार से परिवार के लोग काफी परेशान थे। इसी से तंग आकर पत्नी ने अपने जेठ और एक साथी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।योजना के तहत 29 मार्च की रात रामकुमार के सोने के बाद तीनों ने मिलकर गमछे से उसका गला घोंट दिया।

वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए इस्तेमाल किए गए गमछों को पत्थर से बांधकर पास के कुएं में फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साजिश और साक्ष्य छिपाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.