बलौदाबाजार, द मीडिया पॉइंट। जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दूसरी घटना में बड़ा हादसा होते-होते बच गया।पहली घटना गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तेलासी की है। यहां 56 वर्षीय बीरबल ढीमर अपने मोपेड से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान मोपेड सड़क किनारे लगे सावधान संकेत बोर्ड से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। वहीं दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम झोंका लटुवा में सामने आई। यहां एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान में जा घुसा।

राहत की बात यह रही कि घर के बाहर रेत और गिट्टी का ढेर होने से वाहन की स्पीड कम हो गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय घर के अंदर मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाईवा चालक नशे में था और इसी वजह से वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.