मुंबई/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। महाराष्ट्र की सियासत में बीते कुछ महीनों से कुछ न कुछ चल ही रहा है। अब खबर है कि उद्धव गुट वाली शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के महाविकास अघाड़ी को कड़ी टक्कर देने के लिए भाजपा ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। ऐसे में भाजपा ने एकनाथ शिंदे के बाद अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर भी डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। खबर है कि, मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राज्य में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, कुछ समय पहले खुद सीएम शिंदे व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मनसे प्रमुख से मुलाकात की थी। सीएम शिंदे का भी कहना है कि दीपावली के मौके पर राज ठाकरे साथ उनके बेटे की मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी, वहां कोई राजनैतिक चर्चा नहीं हुई।

मनसे के साथ गठबंधन कर सकती है भाजपा :
राज्य की सियासी अटकलों पर कब विराम लगेगा, यह तो भविष्य जाने। लेकिन इस बात की चर्चा जोरों पर है कि भाजपा आने वाले समय में शिंदे गुट व मनसे के साथ मिलकर गठबंधन बना सकती है। हालांकि, मनसे और शिंदे खेमे के नेता इस मुलाकात को महज शिष्टाचार भेंट बता रहे हों लेकिन राज ठाके की पार्टी के इकलौते विधायक राजू पाटिल का कहना है कि शिंदे गुट, भाजपा और मनसे के विचार मिलते हैं। भविष्य में गठबंधन पर चर्चा की जाएगी और अगर इसके लिए वे हां कहते हैं तो हम तैयार हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.