
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। प्रार्थी चेतन यादव पिता मनोहर यादव निवासी मोहारा थाना बसंतपुर द्वारा दिनांक 01.04.2026 को थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 31.03.2026 की दरमियानी रात लगभग 03:10 बजे दुकान मालिक का फोन आया कि कपड़ा दुकान के शटर का ताला टूटने की आवाज आ रही है। सूचना मिलने पर वह दुकान के पास पहुँचा तो 2–3 व्यक्तियों को दुकान के पास से भागते हुए देखा।
दुकान की जांच करने पर शटर का ताला टूटा हुआ मिला तथा दुकान में रखे रेक से 07 नग फुल पैंट चोरी होना पाया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 146/2026 धारा 331(4), 305, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। संदेह के आधार पर आरोपी हिमांशु यादव, राहुल उर्फ गुज्जर राजपूत एवं उमेश निषाद को तलब कर पूछताछ की गई, जिस पर उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया।
विवेचना के दौरान आरोपियों से चोरी किए गए 07 नग पैंट एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG 08 PZ 4570 जप्त की गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेजा गया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया.
आरोपी राहुल उर्फ गुज्जर राजपूत के विरुद्ध पूर्व में दर्ज प्रकरण
1 अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 296, 115, 351(2), 3(5) बीएनएस
2 अपराध क्रमांक 22/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट
3 अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 296, 115, 351(2), 333, 324(4) बीएनएस
4 अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम एवं चिकित्सा सेवा संस्थान हिंसा तथा संपत्ति की क्षति रोकथाम अधिनियम।
आरोपीगण के नाम – 1 हिमांशु यादव पिता मिनेश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 46, क्लब चौक बसंतपुर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
2 राहुल उर्फ गुज्जर राजपूत पिता गोविंद राजपूत, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 46, क्लब चौक बसंतपुर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
3 उमेश निषाद पिता प्रकाश निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 46, क्लब चौक बसंतपुर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
