छत्तीसगढ़, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों ने आम लोगों की जेब पर असर डाला है। 1 अप्रैल से लागू नई दरों के बाद पेट्रोल महंगा हो गया है जिससे खर्च बढ़ना तय है।

नई दरों के अनुसार राजधानी रायपुर में सामान्य पेट्रोल करीब ₹1 से ₹1.25 प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹100.45 प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं प्रीमियम पेट्रोल (XP-95) के दाम में करीब ₹3.80 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी कीमत ₹109.29 प्रति लीटर हो गई है।

कीमतों में बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह राज्य सरकार द्वारा सेस बढ़ाना है। पहले पेट्रोल पर 24% वैट के साथ ₹1 सेस लिया जाता था जिसे अब बढ़ाकर ₹2 कर दिया गया है। इसी बदलाव का सीधा असर कीमतों पर पड़ा है।

पेट्रोल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा के खर्च पर असर पड़ना तय है। परिवहन महंगा होगा, जिससे अन्य जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं। घबराने की जरूरत नहीं, पर्याप्त स्टॉकरायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के मुताबिक शहर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। सभी डिपो में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट और सेस से राज्य सरकार को हर साल 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व मिलता है। सेस बढ़ने के बाद इस साल यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.