
रायपुर, द मीडिया पॉइंट। 2 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में आयोजित भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा ने पूरे शहर में भक्तिभाव की लहर फैलाई। हनुमान जी की विशाल काय मूर्ति लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। यात्रा में गोरिल्ला जैसी वेशभूषा में श्रद्धालु शामिल हुए। रंगोली और सांस्कृतिक सजावट ने शोभायात्रा को और भव्य बनाया। हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में आस्था और उत्साह के साथ भाग लिया। अध्यक्ष देव यादव और संरक्षक अरुण यादव के मार्गदर्शन में यह आयोजन बजरंग नगर, रायपुर से शुरू होकर एकता, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत उदाहरण बना।
