रायगढ़, द मीडिया पॉइंट। ऑपरेशन “तलाश” के तहत कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को सुंदरगढ़ ओडिशा से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । उल्लेखनीय है कि एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़़ के लिये जिले में चलाये जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लगातार थानों को सफलता प्राप्त हो रही है । इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा लेकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी दीपक कुमार पासवान 23 साल को सुंदरगढ़ उड़ीसा से गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 518/2025 धारा- 137(2) बीएनएस+धारा 87, 65 (1) भारतीय न्याय संहिता 06 पाक्सो एक्ट रिमांड पर भेजा गया है ।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.