Oplus_131072
Oplus_131072

दुर्ग, द मीडिया पॉइंट। भिलाई इस्पात संयंत्र से एक दुखद खबर सामने आई है जहां कैंटीन में काम करने वाले एक कुक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अजय प्रजापति के रूप में हुई है, जो रायपुर का निवासी था और बीएसपी के कोक ओवन कैंटीन में कुक के रूप में कार्यरत था। वह कैंटीन सेल प्रभारी जॉर्ज विलियम के सर्वेट क्वार्टर में रह रहा था।बताया जा रहा है कि शनिवार रात अजय नशे की हालत में घर पहुंचा था, जहां उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया।

रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने उसे पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही भट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल, सुपेला भेज दिया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवाद और तनाव के गंभीर परिणामों को सामने ला दिया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.