
रायगढ़, द मीडिया पॉइंट। रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा।लोक सेवा केंद्र की आड़ में संचालित संगठित गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो संचालक समेत 26 आरोपी गिरफ्तार। यूट्यूब चैनल, फेक प्रोफाइल और कॉल सेंटर के जरिए देशभर में ठगी, 55 मोबाइल व 13 लैपटॉप सहित सामग्री जब्त।7,693 लोगों से करीब 1.11 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, संगठित अपराध, आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं पर कार्रवाई
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “रायगढ़ पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से पूरे नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है, लोगों को अपनी जागरूकता बढ़ाकर सावधान रहने की जरूरत है।
जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना साइबर पुलिस ने निधि परिवहन केन्द्र एवं शांति देवी शिक्षा सोसायटी केन्द्र में संचालित अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। मामले में दोनों केंद्र संचालकों सहित कार्यालय में कार्यरत युवतियों को मिलाकर कुल 26 आरोपियों पर विरुद्ध संगठित अपराध, धोखाधड़ी, कूट रचना एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
