
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 15.04.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी रूपेश उर्फ मोनू गेण्ड्रे पिता घनश्याम गेण्ड्रे उम्र 30 वर्ष निवासी नंदई कुआं चौक, सतनामी पारा राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक नग स्टील का धारदार बटनदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड1अपराध क्रमांक 174/2019 – धारा 294, 323, 506 भादवि2 अपराध क्रमांक 66/2021 – धारा 294, 323 भादवि3 अपराध क्रमांक 750/2022 – धारा 34(2) आबकारी एक्ट4 अपराध क्रमांक 281/2023 – धारा 451, 294, 506, 34 भादवि5 अपराध क्रमांक 380/2024 – धारा 34(2) आबकारी एक्ट6 अपराध क्रमांक 105/2025 – धारा 36(सी) आबकारी एक्ट।
आरोपी का नाम–रूपेश उर्फ मोनू गेण्ड्रे पिता घनश्याम गेण्ड्रे, उम्र 30 वर्ष, निवासी नंदई कुआं चौक, सतनामी पारा, राजनांदगांव थाना बसंतपुर।
