
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 02.04.2026 को पुलिस थाना डोंगरगांव की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि, कॉलेज रोड, सेवतापारा, सरस्वती मंदिर के पास डोंगरगांव में एक व्यक्ति लोगों से पैसे लेकर कागज पर अंकों के सामने रुपये लिखकर सट्टा पट्टी चला रहा है कि, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार एवं निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित कर कॉलेज रोड, सेवतापारा, सरस्वती मंदिर के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को पकडा गया। आरोपी के कब्जे से कब्जे से 01 सट्टा पट्टी, डाट पेन, नगदी रमक 1220/रूपये एवं एक नग मोबाइल कीमत लगभग 5000 रूपये/- कुल जुतला 6220/-रूपये जप्त की गई। आरोपी का नाम पूछने पर अपना नाम किशुनलाल उके पिता स्व. मोहनलाल उके, उम्र 57 वर्ष, निवासी सेवतापारा वार्ड नं. 10 डोंगरगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव बताया।
