कोरबा, द मीडिया पॉइंट। शहर के प्रतिष्ठित जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छ.ग. बटालियन एन.सी.सी के तत्वावधान में मेजर होशियार सिंह स्मृति शूटिंग एवं जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 8 महाविद्यालय एवं 13 विद्यालय के लगभग 600 एन.सी.सी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में कर्नल लोकेश देव (कमांडिंग ऑफिसर, 7 छ.ग. बटालियन एन.सी.सी) तथा जैन इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगोपाल गर्ग (आई.पी.एस.), आई.जी. बिलासपुर रेंज रहे।स्वागत विद्यालय के प्राचार्य डी. एस. एस. राजपूत एवं उप प्राचार्य द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि रामगोपाल गर्ग (आई.पी.एस.), आई.जी. बिलासपुर रेंज ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क एवं राष्ट्र भावना सुदृढ होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें उज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे

ड्रिल प्रतियोगिता (व्यक्तिगत येस्ट ड्रिल कमांडर):*जेडी/जेडब्ल्यू वर्ग:प्रथम कैडेट प्राची यादव (एमएलबी स्कूल, बिलासपुर)द्वितीय कैडेट निकिता कटारिया (स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी, बिलासपुर)एसडी/एसडब्ल्यू वर्गःप्रथम कैडेट हर्ष सिंह (सीएमडी कॉलेज, बिलासपुर)द्वितीय कैडेट मोहित तिवारी (जे.पी. वर्मा कॉलेज, बिलासपुर)। ड्रिल प्रतियोगिता (टीम):*जेडी/जेडब्ल्यू वर्गःप्रथम एमएलबी बिलासपर एवं डीएवी पब्लिक स्कूलद्वितीय – जैन इंटरनेशनल स्कूलतृतीय स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरीएसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:प्रथम सीएमडी कॉलेज द्वितीय बिलासा गर्ल्स कॉलेजतृतीय – गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, कोनी*फायरिंग प्रतियोगिता (व्यक्तिगत):*जेडी/नेडब्ल्यू वर्ग:प्रथम कैडेट आदर्श सिंह देवद्वितीय कैडेट अशी गुत्ता एवं कैडेट केला अपेंद्रएसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:प्रथम कैडेट अलवीरा नाजद्वितीय कैडेट अंश सोनी*फायरिंग प्रतियोगिता (टीम):*प्रथम जैन इंटरनेशनल स्कूल, बिलासपुरद्वितीय रेलवे क्रमांक 2 विद्यालय, बिलासपुरविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.