मुंबई/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। सोशल मीडिया पर हर दिन ट्रेंड होने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने फिर एक बार बोल्ड फोटोशूट कराया है। उनकी ये फोटोज फैंस के बीच खूब धूम मचा रही हैं। मौनी ने पहने हुए ड्रेस में उन्होंने चैन पहनी हुई हैं। क्रॉप टॉप और स्कर्ट के साथ वो कहर बरपा रही हैं। मौनी रॉय के इस सिझलिंग लुक के बाद उनका कमेंटबॉक्स फैंस के कमेंट से भर चुका है। मौनी के कुछ एक्टर्स दोस्तों ने भी उनकी ये फोटोज लाइक की हैं। कुछ फैंस ने मौनी के इस लुक को “वॉरियर प्रिंसेस” कहा है। आपको बता दें, ये लुक मौनी के ब्रह्मास्त्र के लुक की याद दिलाता है।

इन फोटोज में मौनी ने काफी कम मेकअप किया है। मेकअप की जगह उन्होंने इन फोटोज में अपना ऐटिटूड दिखाया है। आपको बता दें, मौनी रॉय ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन अब उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना कमाल दिखाना शुरू किया है। ब्रह्मास्त्र में उनके काम की लोगों ने खूब तारीफ की। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। ये साल मौनी रॉय के लिए काफी खास था। इस साल मौनी ने शादी की थी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.