रायगढ़/रायपुर। द मीडिया पॉइंट। प्रदेश में सबसे बड़ी सायबर ठगी को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के मुख्य आरोपी आंखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। प्रदेश के रायगढ़ जिले पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की है। रायगढ़ सायबर थाना प्रभारी केके पटेल ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन व सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में हाल ही में जिले की सबसे बड़ी साइबर ठगी का भंडाफोड़ किया था, जिसमें इस ग्रुप के मुख्य आरोपी फरार चल रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले की सबसे बड़ी सायबर ठगी को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के मुख्य आरोपीयों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है? रायगढ़ पुलिस की टीम लगातार आरोपियों की खोजबीन कर रही थी, जिसके बाद यह बड़ी कामयाबी पुलिस के हाथ लगी, जानकारी मिल रही है कि महिला और पुरुष मिलाकर 4 से 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

आपको बता दें, अब तक पुलिस ने कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियो में 8 युवक और 14 युवतियां शामिल थे। सभी आरोपी अवैध कॉल सेंटर से लोगों को फेक कॉल कर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों से 45 नग मोबाइल, डायरी जप्त किया गया था, पुलिस ने आरोपियों के 9 बैंक अकाउंट को होल्ड कराया था। इस साइबर ठगी का भंडाफोड़ मैं कामयाबी हासिल करने पर पूरे प्रदेश में रायगढ़ पुलिस की तारीफ हुई थी, क्योंकि जिले ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं, ऐसे समय में इतने बड़े साइबर सिंडिकेट का खुलासा करना तारीफ के काबिल है।