महासमुंद/रायपुर। क्राइम रिपोर्ट। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां विधानसभा में वन मंत्री ने खुद यह आंकड़ा स्वीकारा था कि प्रदेश में इससे पहले 13 हाथियों की करंट से मौत हो गई थी। तो वही आब जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। जहाँ करंट लगने से एक दंतैल हाथी की मौत हो गई। हालांकि कैसे लगा और किसने लगाया था अज्ञात हैं। बीती रात विचरण करते समय कोडार के पास यह हादसा हुआ हैं। मिली जानकारी अनुसार दो दंतैल हाथी गरियाबंद से विचरण करते हुवे महासमुंद आये थे। और दो – तीन दिनो से महासमुंद वनपरिक्षेत्र मे विचरण कर रहे थे। फिलहाल हादसे की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा।