रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ इकाई ने राजधानी रायपुर में एक बेसहारा को सहारा दिया है। ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस कमेटी द्वारा एक बुजुर्ग महिला को गोद लिया गया है जिसके आगे पीछे कोई भी नहीं हैं। संगठन की तरफ से बुजुर्ग महिला का आखिरी समय तक देखभाल और सेवा किया जाएगा।
ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ की महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि संगठन की तरफ से एक बुजुर्ग महिला जिनका नाम बोधनी साहू है उन्हें गोद लिया गया है। महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने बताया कि बुजुर्ग महिला (बोधनी साहू) का कोई भी नहीं हैं, ना ही कोई घरवाले हैं, ना कोई वंश हैं। इसके चलते बुजुर्ग महिला को काफी दिकत्तों का सामना करना पड़ रहा था, साथ ही बुजुर्ग महिला (बोधनी साहू) को जीवन-यापन में भी तकलीफ उठानी पड़ रही थी। इन सब चीज़ों को देखते हुए संगठन की तरफ से सराहनीय कदम उठाते हुए बुजुर्ग महिला को गोद लिया गया है।

महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने आगे बताया कि बुजुर्ग महिला (बोधनी साहू) का अभीतक निराश्रित कार्ड और गरीबी रेखा कार्ड/राशन कार्ड भी नहीं बना है, जिसकी वजह से बुजुर्ग अभीतक शासन की योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पा रही थी। अब संगठन बुजुर्ग महिला (बोधनी साहू) को गोद लेते हुए उनका पूरा देखभाल और सेवा करेगा।

ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ की तरफ से महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर, पुरुष प्रदेश अध्यक्ष निर्मल पांडेय, उपाध्यक्ष यशोदा चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अमिता झा, सुशीला ठाकुर, विशाखा सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।