बालोद/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में यह साल चुनावी साल के नाम से जाना जा रहा है। इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र सभी पार्टियों और प्रत्याशियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में भाजपा ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को भाजपा द्वारा कुछ नामों की घोषणा की गई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, मोर्चा प्रभारी सलीम राज की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शकील अहमद ने बालोद जिला अध्यक्ष पद के लिए युवा भाजपा कार्यकर्ता मो. अकबर तिगाला को बालोद अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उनके इस नियुक्ति पर भाजपा संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

बता दें, भाजपा ने युवाओं को इस बार मौका दिया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए बालोद जिले में की कमान अब जिला अध्यक्ष मो. अकबर तिगाला के हाथों में हैं। अकबर तिगाला ने द मीडिया पॉइंट से बातचीत के दौरान बताया कि अल्पसंख्यको के लिए भाजपा हमेशा से ही फ्रंट लाइन में खड़े होते आई है। प्रदेश में दूसरी सरकार होने की वजह से अल्पसंख्यकों को जो सुविधाएं शासन की तरफ से मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है। हमारी कोशिश यह रहेगी की हम जितना हो सके जन-जन तक पहुँचकर मुलभुत सुविधाओं को उपलब्ध करवाते रहेंगे।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.