रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। बढ़ती गर्मी के बीच आज छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। लोगों को आज गर्मी से राहत मिली है। तापमान 2 से 3 डिग्री गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक होने की संभावना है। प्रदेश में आज हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं आज सुबह 9 बजे राजधानी रायपुर में हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।