रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर इन दिनों विभिन्न अपराधों के नाम से मशहूर हो चुकी है। अब इस कड़ी में अपराध का एक पन्ना और जुड़ गया है। दरअसल, एक प्रार्थिया (लड़की) ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट अनुसार सोनू छुरा निवासी गांधीनगर पण्डरी से उसकी जान पहचान है। आरोपी सोनू छुरा प्रार्थिया को थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित एक होटल में बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर रौब दिखाया। इस मामले पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कदम उठाया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 211/23 धारा 376(2)(एन), 506 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
आपको बता दें, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इस प्रकरण में आरोपी सोनू छुरा को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।