रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में कोसरिया मरार पटेल समाज का चुनाव आज सम्पन्न हुआ। पांच साल के लिए चुने जाने वाले प्रदेशाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष के चुनाव में चार पैनल मैदान में थे। इस चुनाव में विकास पैनल के प्रदेश अध्यक्ष पद में सुनील पटेल और कार्यकारी अध्यक्ष के लिए तेजराम पटेल ने जीत हासिल की। प्रतिद्वंदी पैनल एकता पैनल के ईश्वर पटेल को 190 वोट मिले वहीं 72 राज के पदाधिकारियों ने इस पर मतदान किया।

विजेता विकास पैनल को 231 वोट मिले। विजेता घोषित होने के बाद विकास पैनल के समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। एक माह तक चले प्रचार के बाद अब मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया। विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इस चुनाव में मरार समाज का यह चुनाव सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसलिए राजनीतिक दलों की नजरें भी बहुसंख्यक घटक वाले कोसरिया मरार समाज के चुनाव परिणाम में टिकी हुई थी। कोसरिया मरार समाज शाक भाजी फल फूल का उत्पादक समाज है जिनकी संख्या प्रदेश में 27 लाख है। समाज अपने राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए लगातार प्रयास रत है। यह चुनाव राजधानी रायपुर के प्रदेश कोसरिया मरार पटेल कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रदेशाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस बार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अभनपुर के ईश्वर पटेल और दुर्ग से पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पटेल मैदान में थे।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.