रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राजधानी में दिन दयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चंगोराभाठा झंडा चौक के पास गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आपसी बचाव करने वाला व्यक्ति मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाने के दौरान मृत्यु हो गई थी। दरअसल, चंगोराभाठा झंडा चौक गली के पास तीन भाई रामअवतार साहू, रामु साहू और बितेश उर्फ किशोर साहू तीनो अपने घर के पास उसी मोहल्ले के रहने वाले दुर्गेश नामक लड़के को गालियां दे रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के ही राजा ठाकुर और सुनील साहू भी पहुंचे और तीनों भाइयों से क्या हुआ क्यो गाली दे रहे हो कहने पर तीनों भाइयों और राजा ठाकुर और सुनील साहू के बीच झगड़ा हुआ। इस घटना के दौरान रामअवतार, रामु और बितेश द्वारा डंडे, पाइप और हाथ मुक्के से राजा ठाकुर और सुनील साहू से मारपीट किया गया। जिसमे राजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुआ। मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजा ठाकुर को सुनील साहू और राजा ठाकुर के परिजन उपचार के लिए जगन्नाथ अस्पताल ले गए जहा उसकी मृत्यु हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी सुनील साहू की रिपोर्ट पर थाना डीडी नगर में उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। प्रकरण के दो आरोपी रामावतार साहू और रामू साहू को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया था और एक आरोपी का पता तलाश जारी था जिसे भी कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें घटना के लगभग 11-12 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से रामू साहू गूँगा-बहरा है। एक अन्य आरोपी भाई बितेश साहू भी पुलिस की गिरफ्त में आ चूका है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद डीडी नगर थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने कहा कि इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वालों को बिलकुल भी बक्शा नहीं जाएगा। इस प्रकार के मामले इलाके में और घटित ना हो इस पर भी ध्यान देते हुए आपराधिक मानसिकता वाले लोगों पर भी कार्यवाही तेज की जाएगी।

आपको बता दें डीडी नगर थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के नाम से चर्चा में आए थे और अपने कार्यप्रणाली और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के नाम भी वे जाने जाते हैं। 11 से 12 घंटे के अंदर हत्या के अपराधियों को पकड़ने के बाद राजधानी में उनका नाम फिर से एक बार चर्चा का विषय बन चूका है।