रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। तपाने के लिए जाना जाने वाला नौतपा जहां शुक्रवार को समाप्त होने वाला है, वहीं प्रदेश भर में अब भीषण गर्मी शुरू हो गई है। सुबह से ही तपिश बढ़ने लगी है, जो दोपहर तक और बढ़ जाती है।

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान सक्ती का रहा :
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में तो प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में लू चलने के आसार है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा और एआरजी सक्ती में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तपिश में बढ़ोतरी होने वाली है। इस वर्ष मानसून की रफ्तार भी धीमी है और इसके चलते गर्मी और बढ़ने वाली है। सुबह से ही धूप इन दिनों चुभनी शुरू हो गई है और दोपहर तक तो उमस व गर्मी से लोग बेचैन होने लगे हैं।

आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जून तक मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं है, इसके बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है। प्रदेश में 13 जून को जगदलपुर में मानसून का प्रवेश हो सकता है,इसके बाद 16 जून को रायपुर व 21 जून को मानसून अंबिकापुर प्रवेश कर सकता है।

रात में भी बढ़ी उमस :
दिन के साथ ही रात में भी उमस बढ़ गई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी के आसार है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.