बिलासपुर/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। न्यायधानी में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश पर जमकर मारपीट हुई। इस हमले में एक युवक बुरी तरह से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक और महिलाओं की लाठी-डंडे से पिटाई का एक VIDEO भी सामने आया है। जिसमें महिलाएं भी एक युवक को घेरकर जमकर पिटाई करती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले मोहल्ले में छट्‌ठी कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें लड़कियां डीजे में थिरक रहीं थीं। उन्हें देखने के लिए युवक बाइक से बार-बार आना जाना कर रहा था। इस दौरान उसे मना करने पर विवाद हो गया था। इसी रंजिश को लेकर बाद में जमकर मारपीट हुई है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि अशोक नगर के मुरुम खदान के पास रहने वाला गणेश साहू बाइक मैकेनिक है। बीते रविवार को उसके मोहल्ले में संजय श्रीवास के घर पर छट्‌ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें डीजे लगाकर मोहल्ले के लड़के और लड़कियां डांस कर रही थीं। उसी समय युवक रिंकू खान अपनी बाइक से बार-बार आना-जाना कर रहा था। उसकी हरकतों को देखकर गौकरण ऊर्फ बोधू ने उसे मना किया, तब रिंकू ने विवाद शुरू कर दिया। फिर 27 जून को उसी पुराने विवाद पर उसने अशोक नगर चौक के पास मुख्तार खान के साथ मिलकर गौकरण ऊर्फ बोधू व बिट्टू पाठक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद से उनके बीच रंजिश शुरू हो गई।

मौका पाकर युवक पर चलाया लाठी-डंडा, अस्पताल में भर्ती :
गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बगदाई मंदिर के सामने पुष्पराज साहू को देखकर रिंकू खान गाली देने लगा। उसके मना करने पर उसने अपने साथी ताज खान, वारिश खान, अलताब खान, जावेद खान, सफर अली, इरशाद खान, शाहरूख, ईमरान, मैसर खान, शायरा खातुन सहित कई लोगों ने मिलकर पुष्प राज साहू और अतुल यादव पर लाठी डंडे से पिटाई करने लगे।

पुष्पराज और अतुल के साथ मारपीट करते देखकर संजय श्रीवास छुड़ाने पहुंचा, तब उन्होंने उसके सैलून में भी तोड़फोड़ कर दी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक पुष्प राज साहू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया केस :
गुरुवार को हुए विवाद के बाद घायल युवक की तरफ से गणेश साहू शिकायत लेकर थाने पहुंचा, तब दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने गणेश साहू की रिपोर्ट पर मारपीट, तोड़फोड़ करने का अपराध दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष से मो. मिराज उर्फ रिंकू की रिपोर्ट पर मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया गया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.