रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में लगातार बदलाव का दौर जारी है। पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री को उप मुख्यमंत्री बनाया गया और अब युवा सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस पार्टी की कमान सौंपी गई है। नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार शनिवार को संभाला। इस दौरान राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि निश्चित तौर पर पार्टी के मिशन 75 के टारगेट को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष युवा हैं और इस बार भी पार्टी को अच्छा प्रदेश अध्यक्ष मिला है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भले ही 2023 के चुनाव का आगाज है, लेकिन जबसे प्रदेश में सरकार बनी तब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल हो या फिर कांग्रेस के संगठन 2023 के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपक बैज के मनोनयन के बाद आज एक बार फिर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बहुत जोश है। बहुत अच्छे तरीके से 75 प्लस का लक्ष्य हम पूरा कर लेंगे।

युवा हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष :
ताम्रध्वज साहू ने कहा कि दीपक बैज युवा भी हैं और सांसद भी हैं। इससे पहले दो बार विधायक भी रह चुके हैं। उनमें सारी क्वालिटी है, इसीलिए कांग्रेस पार्टी को एक बढ़िया अध्यक्ष इस बार भी मिला है। बता दें कि ताम्रध्वज साहू शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। यहां नए प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार संभालने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद थे।

बुधवार को हुई थी नियुक्ति :
बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव ऐसे समय में किया गया है। जब विधानसभा चुनाव के लिए कम से कम 4 महीने का समय रह गया है। छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मोहन मरकाम की जगह दीपक बैज को बुधवार को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उसके बाद शुक्रवार को मोहन मरकाम ने भूपेश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली थी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.