दुर्ग। द मीडिया पॉइंट। दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति और दुर्ग संभाग के आयुक्त महादेव कावरे द्वारा बुधवार सुबह 9 बजे समृद्धि बाज़ार के पास स्थित पशु चिकित्सालय दुर्ग का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्री कावरे ने समय पर चिकित्सालय नहीं पहुंचने के कारण आर. के. देवांगन सहायक ग्रेड 3 को निलंबित करने संचालक वेटनरी महाविद्यालय अँजोरा को निर्देशित किया। इसके साथ ही 8 अन्य अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

श्री कावरे ने सोनोग्राफी, एक्स.रे, ओ.पी.डी,ओटी सहित सभी सुविधाओं की जानकारी ली और चिकित्सालय की साफ़ सफ़ाई के साथ सोनोग्राफी मशीन की फ़िल्म की प्रिंटिंग व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।