बालोद/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश के बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए आरोपियों को माल और वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 2 आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है, जिन्हें विवेचना के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। तस्करी के रोकथाम के लिए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज आनंद छाबडा के निर्देष प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुषील कुमार नायक के मार्गदर्षन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर जिला बालोद बोनीफास एक्का के प्रभारी पुलिस थाना पुरूर उप. निरीक्षक अरूण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन संबंधी प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल हुई है।

दरअसल, अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी और परिवहन के रोकथाम के लिए पुलिस थाना पुरूर के पुलिस पार्टी को निर्देश प्राप्त हुआ था। दिनांक 20 जुलाई 2023 को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद रंग की होण्डा सिटी वाहन कार क्रमांक DL-3-CBE-3151, उसमें दो लोग अवैध रूप से गांजा रखकर कांकेर की ओर से रायपुर की ओर जा रहे है। सुचना के आधार पर उप. निरीक्षक अरूण कुमार साहू के हमराह पुलिस स्टाफ के पुलिस थाना पुरूर के सामने एन.एच.30 मार्ग पर रवाना होकर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी। इस दौरान होण्डा सिटी वाहन कार क्रमांक DL-3-CBE-3151 आया जिसे रोककर नाम पता पूछने पर ड्रायवर सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम मंजित सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा (उ.प्र) और बगल सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम परमवीर सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा (उ.प्र) का रहने वाल बताया। तलाशी लेने पर होण्डा सिटी वाहन कार क्रमांक DL-3-CBE-3151 के पीछे सीट के पीछे 27 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसे एक सफेद रंग की बोरी में भरकर कुल वजनी 54 किलो 300 ग्राम किमती 543500 रू मिला और घटना में प्रयुक्त होण्डा सिटी वाहन कार क्रमांक DL-3-CBE-3151 किमती लगभग 200000 रू कुल जुमला 7,43,500 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया और अपराध धारा 20 (ख) NDPS ACT कायम कर आरोपी 1- मंजित सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा (उ.प्र), 2- परमवीर सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा (उ.प्र) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी उप.निरीक्षक अरूण कुमार साहू, आर. लिखन साहु, किशोर साहू, गुणेश यादव, छोटू सोनकर, उमाशंकर जारके, संदीप यादव, जितेन्द्र सिन्हा, डोमेन्द्र कुमार रावटे की सराहनीय भूमिका रही।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.