रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राजधानी की सड़कों से भयावह सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई। कार के अंदर फंसे शख्स की जलकर मौत हो गई। हादसा धनेली धुसेरा मार्ग पर हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार देर रात रायपुर के धनेली धुसेरा मार्ग पर एक कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद कार में आग भी लग गई। चारपहिया के भीतर बैठे शख्स को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कार की अधजली नंबर प्लेट से गाड़ी के रजिस्ट्रेशन डिटेल पुलिस ने हासिल की। उसके बाद कार मालिक के परिजनों से संपर्क किया तो जानकारी सामने आई कि कार चंद्रशेखर सिंह नाम का व्यक्ति चला रहा था। पेशे से ट्रांसपोर्टर चंद्रशेखर देर रात घर लौट रहा था तभी यह एक्सीडेंट हुआ। गाड़ी के साथ जलकर ही चंद्रशेखर की भयावह मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस हादसे से संबंधित जानकारी जुटा रही है। माना थाने की पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।